Blinkit Store Inspection: बख्शने का सवाल ही नही, मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त संदेश
मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ब्लिंकइट स्टोर और कई मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सॉस, चटनी और मसालों के कई नमूने जांच के लिए भेजे गए, जबकि बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई।