फ्रेंडशिप डे ही नहीं हर दिन जरूरी है दोस्ती, एक सच्चा दोस्त क्यों होता है जिंदगी में सबसे बड़ी पूंजी?
जीवन में दोस्त की भूमिका सिर्फ एक साथ हंसने बतियाने की नहीं होती, बल्कि जब सारा संसार आपके खिलाफ खड़ा हो जाए तब जो शख्स बिना शर्त आपके साथ खड़ा रहे वही दोस्त कहलाता है। सच्ची दोस्ती खून के रिश्तों से भी गहरी होती है और समय पर इसका महत्व समझ आ जाए तो जीवन की मुश्किलें आसान हो सकती हैं।