Video: मैनपुरी में आधी रात खाद्य विभाग की छापेमारी से खलबली; ये हुआ खुलासा
मंगलवार देर रात जब गोदाम में दर्जनों ड्रम उतारे जा रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खाद्य विभाग हरकत में आया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में दो टीमें मौके पर पहुंचीं।