उन्नाव के इस मेडिकल कॉलेज में ईडी का छापा: प्राचार्य समेत कई के फोन जब्त, सर्वर रूम सील
उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में ईडी की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। फर्जी डिग्री रैकेट से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच में ईडी ने कॉलेज का सर्वर रूम सील कर कई दस्तावेज जब्त किए। प्राचार्य और स्टाफ के फोन कब्जे में लेकर एजेंसी ने जांच तेज कर दी है।