Etawah Crime: छात्र के अपहरण के बाद निर्मम हत्या से सनसनी, जानें क्या है पूरा मामला
इटावा के इकदिल क्षेत्र में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय छात्र मनीष यादव का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन किनारे बोरी में मिला। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। पुलिस कॉल डिटेल्स, लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।