62 गेंद, 105 रन और इतिहास… डेनियल व्याट की तूफानी पारी ने श्रीलंका को किया बेदम
महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजों के दम पर श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया। डेनियल व्याट हॉज के शतक और फ्रेया केम्प की घातक गेंदबाजी ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया।