गोरखपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन का चुनाव संपन्न, जानें किसे अध्यक्ष पद पर मिली जीत?
गोरखपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के चुनाव में अभय कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। कुल 114 वोटों में उन्हें 78 मत मिले। चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। उपाध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह और महामंत्री पद पर पवन त्रिपाठी निर्वाचित हुए।