बिजली विभाग की मुश्किलें बढ़ीं; आकाशीय बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर फुके, सप्लाई ठप
रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से नगर के जटवारा और ट्रांसपोर्ट चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर फेल हो गए, जिससे आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग ने जटवारा का ट्रांसफार्मर ठीक किया, जबकि ट्रांसपोर्ट चौराहे का ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई।