बिजली बिल राहत योजना: 28 फरवरी 2026 तक मिलेगा लाभ, पंजीकरण के लिए जानें सभी विकल्प
यूपी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत बिल राहत योजना 2025-26 की समीक्षा की और एक दिसंबर से शुरू हो रही इस योजना की महत्वपूर्ण जानकारी दी। बकायेदारों को शत-प्रतिशत ब्याज माफी और 25% मूलधन में छूट दी जाएगी। योजना के तहत पंजीकरण सरल और आसान होगा।