कुत्ते को बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, चालक गंभीर रूप से घायल; पढ़ें पूरी खबर
महराजगंज के पनियारा ब्लॉक-भटहट मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक ऑटो पलट गया। जंगल से सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि यात्रियों की जान बच गई।