अलीगढ़ में तेज डीजे से भड़का विवाद: रात में नशे में धुत लोगों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके में शादी समारोह में तेज डीजे की शिकायत करने पर परिवार पर नशे में धुत कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।