Gorakhpur: विरासत गलियारा परियोजना पर मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक, इन मु्द्दों पर हुई गहन चर्चा
गोरखपुर में गलियारा परियोजना को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। इसमें विधायक गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर विकास से जुड़े अधिकारी, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, मकान मालिक और दुकानदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।