थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: पांच दिन चले संघर्ष के बाद मलयेशिया में युद्धविराम, फिर भी तनाव जारी
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पांच दिनों तक चले खूनी संघर्ष के बाद मलयेशिया में अमेरिकी दबाव में बिना शर्त युद्धविराम हुआ। हालांकि युद्धविराम के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव खत्म नहीं हुआ और एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया गया। इस सीमा विवाद के चलते अब तक 35 लोग मारे गए और लाखों विस्थापित हुए हैं।