CBI का बड़ा एक्शन: डिजिटल अरेस्ट कांड में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, जानें कैसे करता था साइबर अपराधियों की मदद
सीबीआई ने 11 नवंबर 2025 को मुंबई में एक ऐक्सस बैंक के मैनेजर नीतीश राय को म्युल/खच्चर खाते खोलने और साइबर अपराधियों को सहायता देने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी पर रिश्वत लेकर खाते खोलने, कागजी कार्रवाई में मिलावट और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ियों के लिए वित्तीय चैनल प्रदान करने का आरोप है।