धनबाद में मस्ती के बीच अचानक चली गोली, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल और खोखा बरामद किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।