देवघर में “ऑपरेशन वज्र” से हड़कंप: श्रावणी मेला 2026 से पहले अपराधियों पर पुलिस का महाअभियान, अपराधियों की उड़ी नींद
पुलिस ने “ऑपरेशन वज्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 44 न्यायालयी वारंटों का निष्पादन किया और 40 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।