गोरखपुर में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-इरादतन हत्या मामले में दोषी को मिली कड़ी सजा
गोरखपुर में करीब नौ साल पुराने गैर-इरादतन हत्या के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में दर्ज मामले में अदालत ने अभियुक्त राकेश शर्मा को दोषी करार देते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।