गांव के पोखरे में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने जारी की सतर्कता
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बनरसिहा खुर्द गांव के पास स्थित पोखरे में रविवार को मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द रेस्क्यू कराने की मांग की है। विभाग ने लोगों से पोखरे के आसपास नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है।