Maharajganj : 205 दिन बाद खत्म हुआ नौतनवा तहसील का आंदोलन, उपनिबंधक संदीप के रिलीव का मिला प्रमाण
नौतनवा तहसील परिसर में उपनिबंधक संदीप दौड़ के खिलाफ 205 दिनों से चल रहा आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने लिखित रिलीव आदेश मिलने के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की जीत बताया।