11वें दिन भी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, नहीं टूटा अधिवक्ताओं का हौसला, जानें पूरा मामला
मैनपुरी में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार 11वें दिन भी जारी रही। राजस्व अधिकारी द्वारा कोर्ट में नए मामले न लेने को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेंद्र यादव ने चेतावनी दी है कि जब तक कोर्ट पहले की तरह सुचारू रूप से नहीं चलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।