महराजगंज को मिला नया सीएमओ, डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान
उत्तर प्रदेश शासन ने वाराणसी में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी को महराजगंज का नया मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) नियुक्त किया है। शासन ने उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।