Sonbhadra News: बिजली कर्मी ने विद्युत पोल पर चढ़कर किया हंगामा, जानिए पूरा मामला
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में संविदा पर तैनात बिजली कर्मी ने गुरुवार दोपहर 2 बजे विद्युत पोल पर चढ़ कर हंगामा मचा दिया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मना कर बिजली के पोल से नीचे उतरवाया।