पढ़ाई की जगह बच्चों से कराया जा रहा काम: स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप, जांच शुरू
महराजगंज के सिंदुरिया स्थित प्राइमरी स्कूल प्रथम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दर्जनों नाबालिग बच्चे पढ़ाई की जगह झाड़ू लगाते और श्रम कार्य करते दिखाई दिए। घटना से अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे।