इंदौर में भीषण हादसा: बस खाई में गिरने से 3 यात्रियों की मौत, 38 घायल; सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इंदौर जिले में सोमवार देर रात यात्रियों से भरी बस भेरू घाट के पास खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत और 38 लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए नि:शुल्क इलाज की घोषणा की।