जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट: जनगणना के साथ जातीय गणना भी, जानिए कब और कैसे होगी पूरी प्रक्रिया…
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस बार देश में पहली बार जनगणना के साथ जातीय गणना भी कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहाड़ी राज्यों से शुरुआत होगी। सरकार के इस फैसले को सामाजिक और राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।