Dehradun News: डोईवाला में बारिश से जलभराव और भूस्खलन ने मचाई आफत, 13 लोगों की जान खतरे में
बीती देर रात हुई लगातार बारिश से झबरावाला सहित आसपास के इलाकों में जलभराव व भूस्खलन हुआ। पुल और मकान क्षतिग्रस्त हुए, 13 लोगों की जान खतरे में है। सिंचाई विभाग ने पुल की मरम्मत के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।