महराजगंज में ‘देवरहा वंदन’ का भव्य लोकार्पण, संत परंपरा की अनसुनी बातें आईं सामने
महराजगंज में ‘देवरहा वंदन’ काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण हुआ, जिसमें संत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। लेखक हरि शरण ओझा की इस कृति को विद्वानों ने समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और शिक्षाविदों की उपस्थिति ने इसे खास बना दिया।