बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहा भाई, सिपाही के धोखे से आहत युवती की मौत के बाद बदायूं में उमड़ा जनसैलाब
बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कोट गांव में सिपाही जीशान द्वारा कथित धोखे से आहत युवती द्वारा तेजाब पीकर आत्महत्या करने का मामला गरमा गया है। मृतका के भाई ने विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।