धर्मेद्र की घरवाली चढ़ी मोबाइल टावर पर, पुलिस वाले साहब का नहीं पसीजा दिल; जानिए पीलीभीत का ये बड़ा मामला
पीलीभीत के बीसलपुर में दहेज उत्पीड़न से परेशान एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई से उसे न्याय नहीं मिला। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया।