Budaun: मैरिज हॉल बना नकली खाद का अड्डा, छापे के बाद सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
बदायूं में किसानों को ठगने वाले नकली खाद के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। बिल्सी तहसील क्षेत्र में एक मैरिज हॉल के अंदर चल रहे नकली पोटाश तैयार करने के गोरखधंधे पर कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि नकली खाद को असली बताकर किसानों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी।