कुशीनगर में सड़क हादसा: महराजगंज के दो युवकों की मौत, दो घायल
कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात परतावल-पिपराइच रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में महराजगंज के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक और पिकअप की भिड़ंत से करन गुप्ता और संजय चौहान की जान चली गई।