Bihar Teachers Salary: 7वां वेतन आयोग लगा तो शिक्षकों की सैलरी में होगा उछाल, जानें कितना बढ़ेगा वेतन
बिहार के करीब 5.5 लाख शिक्षक 7वें वेतन आयोग और पे-मैट्रिक्स लागू करने की मांग कर रहे हैं। दावा है कि व्यवस्था लागू होने पर शिक्षकों की सैलरी में औसतन 15 हजार रुपये प्रति महीने तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ DA, HRA और मेडिकल भत्तों में भी बदलाव संभव है। शिक्षक संगठनों ने 2 अक्टूबर से पटना में आमरण अनशन का ऐलान किया है।