स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा: बिहार सरकार ने युवाओं को दिया गिफ्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू होगा नया शुल्क
स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब बिहार में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क को घटाकर सिर्फ ₹100 कर दिया गया है, जबकि मुख्य परीक्षा (Mains) का शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है।