DN Exclusive: क्या होगा उन तीन लाख वोटरों का, जिन्हें चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस; बिहार विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा इसका कितना बड़ा असर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कड़ा कदम उठाया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत राज्य के करीब 3 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है, जिन्होंने समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए या अपनी नागरिकता प्रमाणित नहीं कर सके। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज न देने पर इन मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। यह कार्रवाई सीमावर्ती जिलों में अधिक देखी जा रही है और इसका प्रभाव आगामी चुनाव में वोटिंग प्रतिशत और राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।