Delhi News: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को कोयला मंत्रालय द्वारा “निष्ठा की प्रतिष्ठा” पुरस्कार से किया गया सम्मानित
हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोयला मंत्रालय ने बीसीसीएल को “निष्ठा की प्रतिष्ठा” पुरस्कार से सम्मानित किया है। नई दिल्ली में आयोजित कोयला मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक के दौरान प्रदान किया गया।