Fatehpur News: कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बसंत उत्सव, छात्रों ने लिया भाग
फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ग़ुरसंडी में बसंत उत्सव, पाटी पूजन, सरस्वती पूजन एवं हवन का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर आचार्य ओम प्रकाश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक हवन एवं पूजन संपन्न कराया।