देवरिया पुलिस ने चार बदमाश दबोचे, गोरखपुर तक फैला था आतंक
देवरिया के बरहज क्षेत्र में झपटमारी करने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का माल और दो बाइक बरामद की हैं। गैंग का नेटवर्क गोरखपुर तक फैला था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने बरहज के अलावा गोरखपुर जिले के खजनी और चौरी-चौरा थाना क्षेत्रों में भी झपटमारी की घटनाएं की हैं।