बरेली: रुई की दुकान में आग लगने से मचा हड़कम, दो दुकानें मिनटों में खाक
बरेली कॉलेज के सामने रुई की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटों ने बगल में किताब की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।