बैंक बंद, 300-400 करोड़ का कारोबार प्रभावित! 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर मैनपुरी में कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल
मैनपुरी में शुक्रवार को UFBU के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। 5-डे बैंकिंग, PLI समेत लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के आंचलिक अध्यक्ष शशांक पांडे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी की।