Facebook की एक पोस्ट से मचा बवाल! धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
बरेली के बहेड़ी में फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में धार्मिक भावनाएं आहत करने और मानहानि का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।