बगहा में बाढ़ का संकट गहराया, कई वार्डों के घरों में घुसा पानी; प्रशासन ने तेज की राहत व्यवस्था
बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से करीब 4.49 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कई निचले इलाकों और वार्डों के घरों में पानी पहुंच गया।