Banda Crime: बांदा में पैसा डबल करने का मायाजाल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
बांदा पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ और सीसीटीवी की मदद से पैसा दोगुना करने का लालच देकर टप्पेबाजी करने वाले संगठित गिरोह के 3 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी और बाइक बरामद हुई है, जबकि बैंक खातों में जमा 2.84 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।