हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अफसरों के विदेशी दौरों पर लगाई रोक, जानें इसके पीछे की वजह
हरियाणा सरकार ने सितंबर तक सभी अफसरों के विदेशी दौरों पर रोक लगा दी है और विदेश यात्रा बजट को आधा करने पर विचार कर रही है। साथ ही वीआईपी गाड़ियों के तेल खर्च में 20% कटौती और उसकी निगरानी के लिए विशेष पोर्टल बनाने का फैसला किया है।