निचलौल में रेस्क्यू के दौरान तेंदुए का हमला, प्रोजेक्ट हेड घायल
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेत में फंसे तेंदुए ने वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) के प्रोजेक्ट हेड अरशद हुसैन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। हालांकि समय रहते इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर है।