ताजमहल में भीड़ पर लगेगी लगाम, एक घंटे में अधिकतम 6000 से कम पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
ताजमहल में बढ़ती भीड़ और स्मारक को हो रहे नुकसान को देखते हुए अब रोज आने वाले पर्यटकों की संख्या तय की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ASI ने IIT दिल्ली से कैरिंग कैपेसिटी का अध्ययन कराने का फैसला लिया है, जिससे नया सिस्टम लागू हो सकता है।