2027 चुनाव से पहले भोजपुर में एक्टिव हुई अर्चना राठौर, गांव-गांव संपर्क से बदला सियासी माहौल
फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी अर्चना राठौर ने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की दावेदारी पेश की है। गांव-गांव जनसंपर्क और बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के चलते भोजपुर की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।