Budaun: अपनों ने ही घोंटा रिश्तों का गला! खेत की मेड़ बनी जान की दुश्मन, पढ़ें बदायूं की सनसनीखेज वारदात
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के बमनी गांव में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ को उखाड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। एक ही परिवार के दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।