Gorakhpur: मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिलावट पर होगी सख्त कार्रवाई
त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को विभागीय टीम ने चौरी चौरा और आसपास के इलाकों में कई प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की।