Hindalco Quarterly Results: इंडस्ट्रीज को पहली तिमाही में ज़बरदस्त मुनाफा, रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में उछाल
आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 30% की मुनाफे की बढ़त दर्ज की है। बेहतर परिचालन, लागत नियंत्रण और उत्पाद मिश्रण के चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट 4,004 करोड़ रुपये रहा। बीते साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,074 करोड़ रुपये था।