Noida International Airport: पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जानिये खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन और जनसभा को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पांच-स्तरीय सुरक्षा घेरा, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन पर प्रतिबंध और एंटी-ड्रोन सिस्टम के साथ पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है।